Monday 5 December 2016

भाजपा देश में विकास कार्यो के लिये वचनबद्ध: मेहरा


 प्रधानमंत्री द्वारा किये गये विकास कार्यो को दोहराया
 कांग्रेस पार्टी की कड़ी आलोचना, कहा लोगों को गुमराह किया



चंडीगढ़ 5 दिसम्बर 2016: देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश के विकास को बुलन्दियों तक पहुंचाने के लिए बीते समय के दौरान कडे फैसले लिये गये हैं। जिनमें से सबसे मुख्य है नोटबंदी का फै सला, जिससे कालेधन में रोक लगेगी और इसका फायदा आम जनता को मिलेगा। यह बात भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारकों में एक भाजपा, चंडीगढ के पूर्व इंचार्ज सुश्री आरती मेहरा ने विभिन्न प्रत्याशियों के लिए प्रचार के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने बीते समय के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में करवाये गये अनेकों विकास कार्यो के बारें में लोगों को अवगत करवाया।
आरती मेहरा ने आज बड़े ही उत्साह के साथ चुनाव प्रचार की शुरूआत वार्ड नं 2 से भाजपा प्रत्याशी राज बाला मलिक के पक्ष में सेक्टर 15 से की। इस दौरान आरती मेहरा के साथ भाजपा, चंडीगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष  संजय टंडन, राज बाला मलिक , भाजपा के उपाध्यक्ष रामवीर भट्टी, मिनिस्ट्री ऑफ टेक्सटाइल ऑफ इंडिया के डायरेक्टर व भाजपा, चंडीगढ के प्रदेश सचिव  संतोष शर्मा भी उपस्थित थे।  मेहरा ने बीते समय में राज बाला मलिक द्वारा वार्ड में करवाये गये विकास कार्यो  पर विकास डाला और आने वाले समय में विकास की रफ्तार तेज करने के लिए शहरवासियों को अपना पूरा समर्थन भाजपा को देने की अपील की।
उन्होंने कांगे्रस को आड़े हाथ लेते हुए उसकी कड़ी आलोचना की और कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में विकास नही हुए। उन्होंने कहा कि शहर के मेयर अरूण सूद ने मात्र 10 माह में सिटी ब्यूटीफुल में विकास कार्यो को किया, जो सरहानीय है। उन्होंने लोगों से अपील की चुनावों में भाजपा के पक्ष पर प्रचार करें और लोगों को शहर में हुए विकास कार्यों को गिनाये।
आरती मेहरा इस प्रचार आयोजन के बाद वार्ड नं. 6 से भाजपा प्रत्याशी फरमीला देवी के प्रचार के लिए डड्डूमाजरा कॉलोनी में भी भाजपा, चंडीगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन पहुंची और भाजपा द्वारा शहर में 1 वर्ष के दौरान किये गये विकास कार्यो से वहां के लोगों से अवगत करवाया। और भाजपा की विकास नीतियों को ध्यान में रखते हुए अपना पूरा समर्थन भाजपा को देने की अपील की।
आरती मेहरा ने किया वार्ड नं. 8 के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन: भाजपा, चंडीगढ के पूर्व इंचार्ज आरती मेहरा ने वार्ड नं. 8 के अंतर्गत सेक्टर 37 में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन, इस वार्ड के भाजपा प्रत्याशी अरूण सूद भी उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.